Jaat Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म ने ₹9.5 करोड़ कमाए
सनी देओल की फिल्म ने ₹9.5 करोड़ कमाए, पर ‘गदर 2’ जैसी शुरुआत नहीं
Jaat Box Office Day 1:-सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटे हैं अपनी नई फिल्म ‘जाट’ के साथ। ‘गदर 2’ के सुपरहिट होने के बाद सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ओपनिंग डे की कमाई ने थोड़ा सा ठंडा रिस्पॉन्स दिखाया है।
‘जाट’ ने अपने पहले ही दिन इंडिया में ₹9.5 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। हालाँकि ये कमाई बुरी नहीं है, पर ‘गदर 2’ से तुलना करें तो ये काफी कम है – क्योंकि गदर 2 ने करीब ₹40 करोड़ की धमाकेदार शुरुआत की थी।
छुट्टी का फायदा मिला फ़िल्म :- "जाट" को गुरुवार को रिलीज़ किया गया था, जिस दिन महावीर जयंती की छुट्टी थी — खासकर उत्तर भारत में। इस वजह से फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिला, लेकिन ऑक्यूपेंसी सिर्फ 14% रही।
दिल्ली-NCR में 1472 शो लगे और लगभग 19% ऑक्यूपेंसी रही।
वहीं मुंबई में 984 शो के साथ सिर्फ 11% ऑक्यूपेंसी मिली।
2025 की टॉप सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो 2025 में अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग रही है विक्की कौशल की फिल्म "छावा" (₹31 करोड़)। उसके बाद:
सलमान खान की "सिकंदर" – ₹26 करोड़
अक्षय कुमार की "स्काय फोर्स" – ₹12 करोड़
अब सनी देओल की "जाट" – ₹9.5 करोड़
और फिर शाहिद कपूर की "देवा" – ₹5.5 करोड़
ग़दर 2 से तुलना करें तो "जाट" की ओपनिंग ग़दर 2 (₹40 करोड़) के मुकाबले बहुत कम है, लेकिन सनी की बाकी हालिया फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन है। "ग़दर" और "ग़दर 2" के बीच सनी की कई फिल्में चली नहीं, बस "अपने" और "यमला पगला दीवाना" जैसी कुछ फिल्मों ने ही ठीक-ठाक कमाई की।
सनी देव की वापसी और अगली फिल्में कौन सी हैं
सनी देओल ने 22 सालों के बाद ‘गदर 2’ से जबरदस्त वापसी की थी। अब वो बड़े प्रोजेक्ट्स पर दांव लगा रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:
Border 2 – 1997 की क्लासिक फिल्म का सीक्वल, जिसमें उनके साथ होंगे Diljit Dosanjh और Varun Dhawan। फिल्म 1971 की वॉर पर आधारित होगी।
Lahore 1947 – सनी इस फिल्म में Rajkumar Santoshi के साथ फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं Aamir Khan।
क्या ‘जाट’ चलेगी?
फिल्म की शुरुआत तो ठीक-ठाक रही है, लेकिन असली टेस्ट अब होगा वीकेंड पर। अगर माउथ-ऑफ-वर्ड अच्छा रहा तो ये फिल्म भी हिट हो सकती है।
पहले सनी और संतोषी के बीच गिले-शिकवे थे, लेकिन अब वो फिर से साथ आ गए हैं।
आपको ये ब्लॉग कैसा लगा? नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं, आपकी राय हमारे लिए बहुत कीमती है!
क्या आप Sunny Deol की 'Jaat' देखना चाहेंगे? अपने विचार नीचे शेयर करें!
क्या आप Sunny Deol की 'Jaat' देखना चाहेंगे? अपने विचार नीचे शेयर करें!

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें