26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा ने कहा – "ऐसा वकील नहीं चाहिए जो मेरी वजह से नाम कमाना चाहे"
नई दिल्ली - 26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा ने दिल्ली कोर्ट में कहा कि वह ऐसा वकील नहीं चाहता जो उसके केस से नाम और शोहरत कमाना चाहे। जानिए क्या है पूरा मामला।
कौन है Tahawwur Rana और क्यों है चर्चा में है ,जानिए क्या है पूरा मामला।
Tahawwur Rana, एक पूर्व पाकिस्तानी सैन्य डॉक्टर और 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता, हाल ही में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। उसे लश्कर-ए-तैयबा को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने और David Headley की भारत में रेकी कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
NIA कोर्ट में पेशी और तहव्वुर राणा का बयान
10 अप्रैल की रात करीब 10 बजे राणा को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर NIA की विशेष अदालत में पेश किया गया। एनआईए ने 20 दिन की कस्टडी मांगी थी, कोर्ट ने 18 दिन की रिमांड मंजूर की।
राणा ने अदालत में एक अनोखी मांग रखी:-"मुझे ऐसा वकील नहीं चाहिए जो मेरे केस से नाम और शोहरत कमाना चाहता हो।"
इसके बाद अदालत ने स्पष्ट आदेश जारी किया कि लीगल सर्विस काउंसल मीडिया से बात नहीं करेंगे और उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे।
अदालत ने राणा को अपने वकील को निर्देश देने के लिए सॉफ्ट टिप पेन और कागज़ उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। आदेश सुनवाई के बाद देर रात 2 बजे जारी हुआ।
जानिये क्या कहा David Headley और अमेरिका का बयानअमेरिकी Department of Justice के अनुसार, तहव्वुर राणा ने अपने बचपन के दोस्त David Headley (Daood Gilani) को भारत में लक्ष्यों की पहचान और निगरानी में मदद की थी।
- राणा ने अपने इमिग्रेशन बिज़नेस के नाम पर मुंबई में एक ऑफिस खोलने की योजना बनाई।
- हेडली को मैनेजर बनाकर फर्जी दस्तावेजों से भारतीय वीज़ा दिलवाया।
- यह सब कुछ भारत में आतंकी हमले की साजिश के लिए किया गया।
यही सेल पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए भी इस्तेमाल की गई थी।
यहां CISF और NIA अधिकारी 24x7 निगरानी कर रहे हैं।
खाना और ज़रूरत की चीज़ें मुख्यालय की कैंटीन से मिल रही हैं।
क्या तहव्वुर राणा को मिलेगा न्याय?
26/11 हमला भारत के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। अब जब Tahawwur Rana भारत में है, जांच एजेंसियों के पास न्याय दिलाने का मौका है। देश की निगाहें इस केस की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
अब बात करते है Tahawwur Rana और 26/11 केस से जुड़े सवाल
Q1: Tahawwur Rana कौन है?
A: वह एक पाकिस्तानी मूल का नागरिक है जो 26/11 मुंबई हमलों का साजिशकर्ता है।
Q2: उसे अमेरिका से भारत क्यों लाया गया?
A: उसे David Headley की मदद करने और लश्कर-ए-तैयबा को समर्थन देने के आरोपों में भारत लाया गया है।
Q3: अब अगला कदम क्या होगा?
A: NIA उसकी कस्टडी में पूछताछ कर रही है और सबूत इकट्ठा कर रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें